भागलपुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान, 313 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

भागलपुर: पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत भागलपुर रेलखंड पर शुक्रवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 313 यात्रियों को बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा गया।

यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के नेतृत्व में भागलपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों के अलावा विभिन्न ट्रेनों में चलाया गया। जांच के दौरान यात्रियों के टिकटों का गहन सत्यापन किया गया।

इन प्रमुख ट्रेनों में हुई जांच

टिकट जांच अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की जांच की गई, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • ट्रेन संख्या 12335 भागलपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस
  • 13334 पटना–दुमका एक्सप्रेस
  • 13241 बांका–राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस
  • 13409/13410 मालदा टाउन–किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस

के अलावा इस रेलखंड से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों में भी टिकट जांच की गई।

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिना टिकट यात्रा और राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे विशेष जांच अभियान चलाए जाते हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

रेलवे ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी भागलपुर रेलखंड समेत अन्य मार्गों पर टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • ये भी पढ़े..

    पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्ताव

    Share Add as a preferred…

    ईरान के जलक्षेत्र और काला सागर में जहाजों पर हमले से बढ़ी चिंता, एक भारतीय की मौत, 28 नाविक सुरक्षित

    Share Add as a preferred…