NEET मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी का आज देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार को देशभर में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है। तस्वीर में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, पार्टी ने छात्रों, युवाओं और अभिभावकों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

पार्टी के अनुसार, “हर जिला, एक दिन, एक मांग” अभियान के तहत देशभर में सभाएं और विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसमें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों के समर्थन में आवाज उठाई जाएगी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई जाएगी।

इसी बीच केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला कर उन्हें पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया है। उनकी जगह 1994 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है।

  • ये भी पढ़े..