NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

नई दिल्ली: नीट (NEET-UG) समेत विभिन्न परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला कर उन्हें पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 1994 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव बनाया गया है।

प्रशासनिक बदलाव के बीच जारी है छात्र आंदोलन

यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब दिल्ली में छात्र नीट-यूजी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

विनीत जोशी को मिली नई जिम्मेदारी

विनीत जोशी ने जनवरी 2025 में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का कार्यभार संभाला था। हाल ही में उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था। अब उन्हें पंचायती राज मंत्रालय में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

नरेश पाल गंगवार संभालेंगे उच्च शिक्षा विभाग

केंद्र सरकार ने 1994 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है। वे अब विभाग के प्रशासनिक कार्यों और उच्च शिक्षा से जुड़े प्रमुख मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…