मायागंज स्थित वन स्टॉप सेंटर का संयुक्त निरीक्षण, रिकॉर्ड और काउंसलिंग व्यवस्था संतोषजनक मिली

भागलपुर, 23 जुलाई: महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं संरक्षण सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मायागंज स्थित वन स्टॉप सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के जिला परियोजना प्रबंधक और जिला मिशन समन्वयक ने किया।

अभिलेखों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर के संचालन से जुड़े विभिन्न अभिलेखों और दस्तावेजों, जिनमें उपस्थिति पंजी, काउंसलिंग रजिस्टर, आगंतुक पंजी सहित अन्य आवश्यक रिकॉर्ड शामिल थे, का गहन निरीक्षण किया गया। जांच में सभी अभिलेख अद्यतन, सुव्यवस्थित और निर्धारित मानकों के अनुरूप संधारित पाए गए।

काउंसलिंग प्रक्रिया का भी लिया जायजा

निरीक्षण के समय केंद्र में मौजूद एक पीड़िता की काउंसलिंग केंद्र प्रशासक द्वारा की जा रही थी। अधिकारियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया का भी अवलोकन किया, जो निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुरूप संचालित पाई गई।

गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के दिए निर्देश

निरीक्षण के बाद केंद्र के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अभिलेखों का नियमित संधारण, लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने तथा वन स्टॉप सेंटर के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र में आने वाली प्रत्येक पीड़िता को सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप त्वरित सहायता, परामर्श और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए प्रभावी सहायता एवं संरक्षण केंद्र के रूप में अपनी भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन करता रहे।

(यह समाचार जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।)

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में बढ़ रहा फैंसी नंबर प्लेट का क्रेज, 5 वर्षों में 37 हजार से अधिक वाहन मालिकों ने चुना पसंदीदा नंबर

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ग्रामीण योजनाओं की निगरानी होगी और आसान, ग्रामीण विकास विभाग ने लॉन्च किया केंद्रीकृत पोर्टल

    Share Add as a preferred…