मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने 60वें जन्मदिन पर किया ये खास काम, हजारों बच्चों के चेहरों पर नजर आई खुशी

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी और महिला उद्यमी नीता अंबानी ने कल 1 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर नीता अंबानी ने मुंबई में ‘अन्न सेवा’ में 3000 से अधिक वंचित बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

नीता अंबानी के जन्मदिन के मौके पर 3000 से अधिक वंचित स्कूल जाने वाले बच्चों ने मनोरंजन, गिफ्ट और अन्न सेवा का आनंद उठाया। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी इन बच्चों को भोजन परोसते नजर आईं।

नीता अंबानी अक्सर कहा करती हैं कि बच्चे और महिलाएं उनके दिल के सबसे करीब हैं। उन्होंने इन वंचित बच्चों के साथ केट काटा। बच्चों ने नीता अंबानी के हाथों से केक भी खाया।

नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की अगुवाई करती हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है।

नीता अंबानी सामाजिक कार्यों से लेकर अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। वह फिटनस का भी काफी ध्यान रखती हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *