जेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क, ₹387.40 करोड़ की समग्र उद्यान परियोजना अंतिम चरण में

पटना, 22 जुलाई: राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ को विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट के रूप में विकसित करने की दिशा में समग्र उद्यान परियोजना (फेज-1) का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत गंगा तट को हरित, आकर्षक और आधुनिक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप आगे बढ़ रहा है।

दीघा से गांधी मैदान तक विकसित होगा हरित कॉरिडोर

पथ निर्माण विभाग की ओर से संचालित यह परियोजना दीघा से गांधी मैदान के बीच लगभग छह किलोमीटर लंबे जेपी गंगा पथ के दोनों ओर विकसित की जा रही है। परियोजना के प्रथम चरण के लिए ₹387.40 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है और चिन्हित क्षेत्र में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

वॉकिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक और हरित पार्क होंगे आकर्षण

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि परियोजना के तहत आधुनिक लैंडस्केपिंग, आकर्षक लाइटिंग और व्यापक पौधरोपण के माध्यम से गंगा तट को नया स्वरूप दिया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए वॉकिंग ट्रैक और साइकिलिंग ट्रैक का निर्माण भी किया जा रहा है।

परियोजना में परिवारों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए हरित पार्क, बैठने की व्यवस्था, शेड्स और मनोरंजन स्थल भी विकसित किए जा रहे हैं, ताकि लोग खुले वातावरण में समय बिता सकें।

रिवरफ्रंट पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विभाग का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद दीघा से गांधी मैदान तक का गंगा तट पटनावासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा। सरकार का मानना है कि यह परियोजना शहर में पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार और रिवरफ्रंट पर्यटन को नई पहचान देगी।

(यह समाचार पथ निर्माण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।)

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…