श्रावणी मेला-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, जिला प्रशासन ने सभी विभागों को समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

भागलपुर: श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियों में तेजी ला दी है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में प्रतिदिन विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है और सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

सभी विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों को आवंटित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मेला से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं गुणवत्ता के साथ समय पर पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए।

मेला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस एवं जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का दौरा कर अजगैबीनाथ मंदिर परिसर, गंगा घाट, कांवड़िया पथ, रेलवे स्टेशन, पार्किंग स्थल, नियंत्रण कक्ष, स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और जहां कार्य जारी हैं, वहां उन्हें और गति देने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ विकसित करने पर जोर दिया गया।

प्रतिदिन हो रही निगरानी

जिला प्रशासन ने बताया कि श्रावणी मेला की तैयारियों की प्रतिदिन समीक्षा और फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हो सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

नोट: यह समाचार जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…