भागलपुर में बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले, आरटी-पीसीआर जांच में पुष्टि; मायागंज अस्पताल में भर्ती

भागलपुर: भागलपुर जिले में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीज को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

निजी क्लीनिक में जांच के दौरान हुई पुष्टि

जानकारी के अनुसार, लालूचक निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग पिछले करीब एक सप्ताह से बुखार, सर्दी-खांसी, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ से परेशान थे। परिजनों ने उन्हें तिलकामांझी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां निजी पैथोलॉजी में कराई गई आरटी-पीसीआर जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई।

मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज

संक्रमण की पुष्टि के बाद मरीज को रविवार को मायागंज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

15 दिनों से खराब थी तबीयत

चिकित्सकों के अनुसार मरीज की तबीयत पिछले लगभग 15 दिनों से खराब थी। परिजनों का कहना है कि इस दौरान मरीज कहीं बाहर नहीं गया था। हालांकि, उनसे मिलने कुछ लोग घर आए थे। स्वास्थ्य विभाग अब संक्रमण के संभावित स्रोत और मरीज के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण की स्थिति पर विभाग लगातार नजर रखे हुए है। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने, सर्दी-खांसी या बुखार जैसे लक्षण होने पर तुरंत जांच कराने और आवश्यक सावधानियों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा

    Share Add as a preferred…

    NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में NEET को लेकर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता

    Share Add as a preferred…