12 नवंबर को विराजेंगी माँ काली, 14 को विसर्जन

दीपावली और काली पूजा को लेकर बुधवार को ललमटिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। विसर्जन शोभायात्रा यात्रा में दो बॉक्स लगाकर प्रतिमाओं को कतारबद्ध तरीके से समय पर विसर्जन करना है। बताया गया कि इलाके में 12 नवंबर को मां काली की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। 14 नवंबर को विसर्जन किया जाएगा। इसको लेकर सभी मेढ़पति से तय रूटों के अनुसार शांतिपूर्ण विसर्जन करने की बात कही गई। नाथनगर सार्वजनिक पूजा समिति के उपाध्यक्ष अमरकांत मंडल नेबताया कि शांति और सद्भावनाके साथ त्योहार मनाया जाएगा।

बैठक में वार्ड 11 की पार्षदसविता देवी, मेढ़पति रामनरेश कुशवाहा, अमित कुमार, अप्पूसाह, सौरभ सुमन, अनीता,विकास, मुन्ना खान सहित शांतिसमिति वह पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।

ये भी पढ़े..

हरियाणा में चौथी मंजिल से गिरकर बिहार की शिक्षिका की मौत, भागलपुर के मकरंदपुर की थी निवासी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *