कल भागलपुर दौरे पर सीएम सम्राट, काशील में नवस्थापित डिग्री कॉलेज का करेंगे उद्घाटन.. जाने पूरे कार्यक्रम का समय

भागलपुर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार, 15 जुलाई 2026 को भागलपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गोराडीह प्रखंड के काशील गांव में नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री का पूरा दौरा हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से निर्धारित किया गया है।

सुबह पटना से होगा प्रस्थान

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे लोक सेवक आवास, पटना से सड़क मार्ग से पटना हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 10:00 बजे हवाई मार्ग से भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित काशील हवाई पट्टी (हेलीपैड) के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 10:55 बजे काशील हवाई पट्टी पर उतरेगा। यहां से वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।

11:05 बजे करेंगे कॉलेज का निरीक्षण

मुख्यमंत्री 11:05 बजे काशील स्थित नवस्थापित राजकीय महाविद्यालय (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर) पहुंचेंगे। यहां वे कॉलेज परिसर का निरीक्षण करेंगे और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

11:25 बजे उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री 11:25 बजे काशील गांव (पंचायत सालपुर, प्रखंड गोराडीह) में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान नवस्थापित डिग्री कॉलेज का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।

दोपहर में पटना वापसी

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 12:40 बजे कार्यक्रम स्थल से काशील हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:40 बजे पटना हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से लोक सेवक आवास जाएंगे, जहां 1:50 बजे उनके पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    खेत की जुताई के दौरान किसान पर हमला, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में अंगीका भाषा पर मंथन, महोत्सव को सफल बनाने और पहचान दिलाने पर जोर

    Share Add as a preferred…