भागलपुर:महिला वार्ड सदस्य ने धनंकुड पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

धनंकुड पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला गांव के गदक्काचक की रहने वाली महिला वार्ड सदस्य ने धनकुंड पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है। साथ की कुछ ग्रामीणों को जबरन लेकर हाजत में बंद रखने की शिकायत की है। बुधवार को वह डीआईजी विवेकानंद के पास पहुंच कर लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने आवेदन में बताया कि थाना क्षेत्र सन्हौला होने के बाद भी धनकुंड पुलिस और वहां के थानेदार ने 29 अक्टूबर की शाम को आकर मुझे डंडे से पीटने लगी। स्थानीय लोगों के द्वारा मना करने पर कुछ ग्रामीणों को लेकर धनकुंड थाने के हाजत में बंद कर दिया। इससे पहले भी सन्हौला थाने की पुलिस की मिलीभगत से धनकुंड बराबर इस इलाके में आकर इस तरह की हरकत करती है। उन्होंने डीआईजी से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *