मॉनसून फिर होगा सुपर एक्टिव! बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो-प्रेशर, IMD ने कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली | देशभर में एक बार फिर मॉनसून रफ्तार पकड़ने वाला है। भारत मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर नमी से भरे घने बादलों का विशाल समूह तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम आने वाले दिनों में उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश करा सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो-प्रेशर सिस्टम

IMD के अनुसार अगले 24 घंटों के भीतर उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट पर कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 7 दिनों तक पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में व्यापक बारिश होने की संभावना है।

ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जैसी स्थिति

मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 14 और 15 जुलाई को कुछ इलाकों में 204 मिमी से अधिक अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इससे जलभराव, शहरी बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

बिहार में भी तेज बारिश के संकेत

पिछले 24 घंटों में बिहार के पश्चिमी चंपारण में 14 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में फिर से अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR में अभी गर्मी और उमस से राहत नहीं

IMD के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 6 से 7 दिनों तक व्यापक बारिश की संभावना कम है। 16 जुलाई तक गर्मी और उमस बनी रहेगी।

  • दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।
  • शाम के समय हल्की बूंदाबांदी संभव।
  • 19 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में रुक-रुक कर बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी।

उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

  • 14 से 19 जुलाई: उत्तराखंड में व्यापक बारिश।
  • 15 से 19 जुलाई: कई स्थानों पर भारी वर्षा।
  • 18-19 जुलाई: हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना।
  • 17 से 19 जुलाई: पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी वर्षा के आसार।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

  • ये भी पढ़े..

    कल भागलपुर दौरे पर सीएम सम्राट, काशील में नवस्थापित डिग्री कॉलेज का करेंगे उद्घाटन.. जाने पूरे कार्यक्रम का समय

    Share Add as a preferred…

    ‘जो सत्ता के लालच में मंदिर तक लूट रहे हैं…’ सोनम वांगचुक के बहाने BJP पर अखिलेश का बड़ा हमला

    Share Add as a preferred…