यूनियन बैंक द्वारा शहर में निकाली गई सतर्कता एवं जागरूकता रैली

यूनियन बैंक के कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली सतर्कता जागरूकता रैली

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष पर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा चलाया जा रहा है सतर्कता जागरूकता सप्ताह

 

भागलपुर,यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया भागलपुर शाखा के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है इसी दौरान यूनियन बैंक आफ इंडिया भागलपुर शाखा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौक से कचहरी चौक होते हुए सैनडिस कंपाउंड तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान जागरूकता रैली निकाली और लोगों को जागरुक करते दिखे वहीं यह जागरूकता रैली सैनडिस कंपाउंड में जाकर समाप्त हुवा यह कार्यक्रम सातों दिन अलग-अलग कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के दर्जनों अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *