बिहार में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा अरेराज–पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग पर गोविंदगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी पुल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, एक अपाची बाइक पर सवार रवि किशन और अनिश कुमार, जो सलेमपुर जीवधारा के निवासी थे, दूसरी बाइक से टकरा गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक भेलानारी गांव का रहने वाला बताया गया है।

दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

इलाके में मातम का माहौल

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

गोविंदगंज थानाध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार चोरी की बाइक बरामद

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव में उतरे प्रशांत किशोर, पदयात्रा के जरिए बदलाव और जवाबदेही का दिया संदेश

    Share Add as a preferred…