‘भागने से काम नहीं चलेगा, वीडियो सामने आएगा’— BJP उम्मीदवार की वापसी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले- ‘भाजपा जनता से डर गई’

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार अभिषेक कुमार द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनावी मैदान छोड़ने से सच्चाई नहीं छिपेगी और जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा।

प्रशांत किशोर ने कहा, “भागने से काम नहीं चलेगा। अगर कोई वीडियो है, तो वह सामने आएगा। बस उसका इंतजार कीजिए।” उन्होंने दावा किया कि अब तक लोग भाजपा के दबाव और डर की वजह से चुनाव से पीछे हटते थे, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा का अपना उम्मीदवार ही अपनी पोल खुलने के डर से मैदान छोड़कर चला गया।

उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी और मंगल पांडेय की भी पोल खुल चुकी है। जो भी गलत करेगा, उसकी सच्चाई जनता के सामने जरूर आएगी।”

‘जनबल के आगे कोई बल नहीं चलता’

प्रशांत किशोर ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक भाजपा दूसरे दलों के नेताओं को सीबीआई और ईडी का डर दिखाकर चुनावी मुकाबले से बाहर करती रही है। लेकिन इस बार स्थिति उलट गई है।

उन्होंने कहा, “जनबल के आगे कोई बल नहीं चलता। यह पहला चुनाव है, जहां शुरुआत में ही भाजपा का अपना उम्मीदवार मैदान छोड़कर चला गया।”

‘भाजपा का अभेद्य किला टूटने लगा’

बांकीपुर सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी को हमेशा लगता था कि यहां वह किसी भी उम्मीदवार को उतार दे, जीत तय है। लेकिन इस उपचुनाव ने भाजपा का यह भ्रम तोड़ दिया है।

उन्होंने कहा, “भाजपा मुझसे नहीं, बल्कि बांकीपुर की जनता से डर गई है।”

‘अब नया उम्मीदवार तलाश रही भाजपा’

प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि जो भाजपा नेता पहले दावा करते थे कि बांकीपुर में उन्हें कोई चुनौती नहीं दे सकता, वही अब नया उम्मीदवार खोजने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले जिस उम्मीदवार को टिकट दिया गया, उसने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और अब पार्टी जल्दबाजी में नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतार रही है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार बदलने के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। एक ओर भाजपा इसे अपनी रणनीतिक प्रक्रिया बता रही है, वहीं विपक्ष और जन सुराज लगातार इसे भाजपा की अंदरूनी कमजोरी और जनता के दबाव का परिणाम बता रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा- ‘बिहार में जल्द गिरेगी NDA सरकार’, बोले- नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को लगाई फटकार

    Share Add as a preferred…

    नामांकन के 24 घंटे बाद BJP उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने छोड़ा चुनावी मैदान, चेहरे की मायूसी बनी चर्चा

    Share Add as a preferred…