बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर का हमला, बोले— ‘पहली बार BJP का उम्मीदवार ही मैदान छोड़कर भागा’

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अब तक देश में लोग भाजपा के दबाव या डर की वजह से चुनावी मैदान से पीछे हटते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार देखने को मिला है कि भाजपा का अपना उम्मीदवार ही चुनाव से हट गया।

उन्होंने कहा, “जन बल के आगे कोई भी ताकत टिक नहीं सकती। जनता की ताकत सबसे बड़ी होती है और अंतिम फैसला भी जनता ही करती है।” प्रशांत किशोर ने इस घटनाक्रम को लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि लोग अब बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने दावा किया कि जनता अब अपनी आवाज बुलंद कर रही है और इसी कारण राजनीतिक दलों को भी अपनी रणनीति बदलनी पड़ रही है।

गौरतलब है कि भाजपा ने पहले अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी को बांकीपुर उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया था। बाद में उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार घोषित किया।

उम्मीदवार बदलने के फैसले को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा पर सवाल उठा रहा है, जबकि भाजपा इसे पार्टी का आंतरिक और रणनीतिक निर्णय बता रही है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार की आगामी राजनीति की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण मुकाबला माना जा रहा है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे प्रशांत किशोर की मौजूदगी से यह चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है।

  • ये भी पढ़े..

    तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा- ‘बिहार में जल्द गिरेगी NDA सरकार’, बोले- नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को लगाई फटकार

    Share Add as a preferred…

    नामांकन के 24 घंटे बाद BJP उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने छोड़ा चुनावी मैदान, चेहरे की मायूसी बनी चर्चा

    Share Add as a preferred…