बिहार के समस्तीपुर में एक दर्जी के बेटे ने बीपीएससी में 24 रैंक ला बने DSP

समस्तीपुर :- बिहार के समस्तीपुर में एक दर्जी के बेटे ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता का परचम लहराया है. बताया जाता है कि बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में उसे लड़के ने पूरे बिहार में 24 व रैंक प्राप्त कर बिहार पुलिस में डीएसपी बनने का काम किया है. ताजा अपडेट के अनुसार समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में तीरा जटमलपुर नामक एक गांव है. इसी गांव में संजय सहनी का परिवार रहता है. परिवार चलाने के लिए संजय दर्जी का काम करते हैं. उनके बेटे मिथिलेश कुमार ने बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता का परचम लहराकर न सिर्फ अपने माता-पिता का बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है.

बताया जाता है कि मिथिलेश कुमार विधानसभा में सहायक पद पर कार्यरत थे और नौकरी करते हुए उन्होंने बिहार पुलिस में डीएसपी बनने का नया परचम लहराया है.

रिजल्ट निकालने के बाद से ही मिथिलेश के घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है. माता-पिता खुशी से लोगों के बीच मिठाइयां बांट रहे हैं. मिथिलेश ने अपनी सफलता की श्री अपने माता-पिता को दिया है. उनका कहना है कि मेरे पिता ने गरीब रहने के बाद भी मुझे पढ़ने लिखने का सपना देखा और अफसर बनने को हमेशा प्रेरित करते रहे.

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *