समस्तीपुर में मोहर्रम के दौरान बवाल: युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस टीम पर हमला; तीन जवान घायल

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में मोहर्रम के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दे दी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जुलूस के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि मथुरापुर थाना क्षेत्र में विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पहली घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर भुट्टा चौक की है, जहां मोहर्रम जुलूस और खेल के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और 22 वर्षीय मोहम्मद जब्बार अंसारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

दूसरी घटना मथुरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर सारी गांव में हुई, जहां मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर उग्र भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिस जवान घायल हो गए, जिन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद जिले के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर गांव में तैनात किया गया। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लगातार गश्त की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

दोनों घटनाओं के बाद समस्तीपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…