
पटना, 18 जून 2026। बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईपीएस (IPS) और बिहार पुलिस सेवा (BPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया। अधिसूचना संख्या 7785 के तहत कई जिलों के एसपी, एसएसपी और सिटी एसपी बदले गए हैं।
इस फेरबदल में पूर्णिया, औरंगाबाद, बांका, वैशाली, सहरसा, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर और पटना समेत कई महत्वपूर्ण जिलों में नए पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
प्रमुख तबादले
- शौर्य सुमन (IPS 2017) को एसएसपी पूर्णिया बनाया गया।
- कुमार गौतम (IPS 2011) को एसपी पश्चिमी चंपारण (बेतिया) नियुक्त किया गया।
- उपेन्द्र नाथ वर्मा (IPS 2013) को एसपी औरंगाबाद बनाया गया।
- अमितेश कुमार (IPS 2016) को एसपी बांका की जिम्मेदारी मिली।
- विक्रम सिहाग (IPS 2020) को एसपी सहरसा बनाया गया।
- शुभांक मिश्रा (IPS 2019) को एसपी वैशाली पदस्थापित किया गया।
- भानु प्रताप सिंह (IPS 2021) को एसपी खगड़िया बनाया गया।
- परिचय कुमार (IPS 2021) को एसपी कटिहार की कमान सौंपी गई।
- कोटा किरण कुमार (IPS 2021) को एसपी जहानाबाद बनाया गया।
पटना और भागलपुर में नए सिटी एसपी
- शैलजा (IPS 2022) को सिटी एसपी (पूर्वी), पटना बनाया गया।
- संकेत कुमार (IPS 2022) को सिटी एसपी (पश्चिमी), पटना नियुक्त किया गया।
- ममता कल्याणी (BPS) को सिटी एसपी (मध्य), पटना बनाया गया।
- अतुलेश झा (IPS 2022) को सिटी एसपी, भागलपुर की जिम्मेदारी मिली।
- अभिनव (IPS 2022) को सिटी एसपी, गया बनाया गया।
विशेष शाखा और अन्य पदस्थापन
- स्वीटी सहरावत (IPS 2020) को एसपी (जीओ), विशेष शाखा पटना भेजा गया।
- बलिराम कुमार चौधरी (IPS 2014) को एसपी (सुरक्षा), विशेष शाखा बनाया गया।
- रामानंद कौशल (IPS 2018) को CID पटना में तैनाती मिली।
- चंद्र प्रकाश (IPS 2019) को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें.


