खान ग्लोबल स्टडीज पर पुलिस का नोटिस, जांच में सहयोग नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी

पटना में चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु विवाद मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को कदमकुंआ थाना पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के कार्यालय पर नोटिस चस्पा कर तीन नामजद लोगों को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया।

पुलिस के अनुसार कदमकुंआ थाना कांड संख्या 410/26 की जांच के दौरान अंकित कुमार पांडेय, अजीत कुमार और कन्हैया कुमार सिंह को कई बार बुलाया गया, लेकिन वे जांच में सहयोग करने के लिए उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने संस्थान के कार्यालय पर नोटिस चस्पा कर निर्धारित समय तक थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

नोटिस में कहा गया है कि संबंधित लोगों को मौखिक सूचना, लिखित नोटिस और व्हाट्सएप के माध्यम से भी बुलाया गया था, लेकिन वे जांच अधिकारी के समक्ष पेश नहीं हुए। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच के लिए उनका बयान और सहयोग आवश्यक है।

खान ग्लोबल स्टडीज पर पुलिस का नोटिस, जांच में सहयोग नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी

शाम 4 बजे तक उपस्थित होने का निर्देश

पुलिस ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि संबंधित व्यक्तियों को रविवार शाम चार बजे तक कदमकुंआ थाना पहुंचकर जांच में सहयोग करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कुछ दिन पहले खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना हुई थी। खान सर ने आरोप लगाया था कि ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद और उनके समर्थकों ने हमला किया था।

हालांकि जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर खान सर के सुरक्षा गार्ड द्वारा गोली चलाने की बात सामने आई। इसके बाद दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद खान सर की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई शुरू हुई थी, लेकिन फिलहाल हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। दूसरी ओर ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है और वे वर्तमान में बेउर जेल में बंद हैं।

बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और जो भी व्यक्ति जांच में सहयोग नहीं करेगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े लोगों की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला पुल पर मालवाहक वाहनों के वायरल वीडियो में जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Share Add as a preferred…

    खेलते समय मासूम पर कुत्ते का हमला, हाथ में कई जगह गहरे जख्म, अस्पताल में कराया गया इलाज

    Share Add as a preferred…