भागलपुर में छात्रा के बैग से मोबाइल उड़ाया

छात्रा के बैग से मोबाइल उड़ाया

भागलपुर शहर में मोबाइल छिनतई के साथ पॉकेटमारी करने वाला गिरोह भी सक्रिय हो गया है।खासकर कॉलेज में ऐसे पॉकेटमार छात्र और छात्राओं को निशाना बना रहे हैं। एसएम कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सोमवार को भी एसएम कॉलेज की एक छात्रा के बैग से मोबाइल चोरी हो गई। पीड़ित छात्रा मधेपुरा निवासी सृष्टि प्रिया ने जोगसर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।उसने पुलिस को बताया कि सोमवार को कॉलेज में मासिक परीक्षा को लेकर काफी भीड़ थी। मैं जब कॉलेज से निकली तो रास्ते में मेरा बैग खोल कर किसी ने मोबाइल निकाल लिया।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *