राबड़ी आवास से तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला: ‘बिहार में बेरोजगारी, अपराध और पलायन चरम पर’, सम्राट चौधरी को दी बहस की चुनौती

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बिहार की एनडीए सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav के 79वें जन्मदिन पर राबड़ी आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरा।

‘बिहार में अपराधी बेलगाम, जनता परेशान’

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, महंगाई और पलायन लगातार बढ़ रहा है, जबकि कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल राजनीतिक मुद्दों में उलझी हुई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में गरीब और गरीब होता जा रहा है, जबकि अमीरों की संपत्ति लगातार बढ़ रही है। सरकार जनता को सिर्फ वादों और घोषणाओं के सहारे भ्रमित कर रही है।

रिशु श्री और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

राजद नेता ने कथित टेंडर घोटाले और रिशु श्री मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बड़े अधिकारियों को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय सरकार बंगला, सुरक्षा और नाम बदलने जैसे मुद्दों को उछालकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

‘रोजगार मांगने पर युवाओं पर बरसती हैं लाठियां’

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब युवा रोजगार और अधिकारों की मांग को लेकर सड़क पर उतरते हैं तो उनके साथ सख्ती की जाती है। उन्होंने महिलाओं को ₹2 लाख देने के वादे का जिक्र करते हुए सरकार से पूछा कि उस घोषणा का क्या हुआ और उसे कब पूरा किया जाएगा।

सम्राट चौधरी को खुली बहस की चुनौती

मुख्यमंत्री Samrat Choudhary को निशाने पर लेते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर वे राजनीति कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यों और उपलब्धियों का हिसाब भी जनता के सामने रखें। उन्होंने दावा किया कि सरकार केवल दावे कर रही है, जबकि जमीन पर बदलाव दिखाई नहीं दे रहा।

डिग्री विवाद पर भी किया पलटवार

जेडीयू नेता Vijendra Yadav द्वारा ‘नौवीं फेल’ कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता कभी नहीं छिपाई। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि पहले मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं की डिग्री पर भी चर्चा होनी चाहिए।

निशांत कुमार पर कसा तंज

Nishant Kumar को लेकर भी तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा मंत्री पर पूरा भरोसा है कि वे निशांत कुमार को भी इंजीनियर बना देंगे। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि जिस तरह कुछ लोग प्रोफेसर बन गए, उसी तरह निशांत भी इंजीनियर बन जाएंगे।

लालू यादव को बताया सामाजिक न्याय का प्रतीक

अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर तेजस्वी ने कहा कि उनका संघर्षपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है। उन्होंने कामना की कि लालू यादव स्वस्थ रहें और आगे भी पार्टी तथा परिवार का मार्गदर्शन करते रहें।

  • ये भी पढ़े..

    रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रूट में बड़ा बदलाव, अब ICP से होगा सीधा कनेक्शन

    Share Add as a preferred…

    कटिहार में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव; प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच

    Share Add as a preferred…