भागलपुरी सूप-डालिया से देश के कई राज्यों में मनाई जाएगी छठ पूजा

भागलपुरी सूप-डालिया से कई राज्यों में आस्था का महापर्व मनेगा। यहां से बड़े पैमाने पर प्रतिदिन सूप-डालिया दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे हैं। भागलपुर में बांस की अधिक जरूरत को देखते हुए इसे पूर्णिया, किशनगंज, दुमका, आसाम आदि जगहों से मंगवाया जा रहा है। आर्थिक मामलों के जानकार सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला ने बताया कि यहां का सूप-डालिया अभी महाराष्ट्र, बंगाल, दिल्ली, नागालैंड, मेघालय आदि जगहों पर जा रहा है। पूजा के दौरान 20 करोड़ से अधिक सूप-डालिया का कारोबार होने की संभावना है। इस क्षेत्र के जगदीशपुर, गोराडीह, माछीपुर, जमसी आदि जगहों पर बड़े पैमाने पर इसे तैयार किया जा रहा है।

कई लोगों को मिला रोजगार लोहिया पुल के समीप सूप विक्रेता विजय मल्लिक ने बताया कि छठ पूजा पर सबसे अधिक सूप-डालिया की बिक्री होती है। ट्रक से महाराष्ट्र, बंगाल आदि जगहों पर सूप डालिया भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पर्व के समय में मांग अधिक होने से एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।17 नवंबर से चार दिवसीय महापर्व की होगी शुरुआत चार दिवसीय आस्था का महापर्व 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि 17 नवंबर को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर को सायंकालीन अर्घ्य व 20 नवंबर को प्रातकालीन अर्घ्य दिया जायेगा। इसी के साथ पर्व का समापन होगा।

सूप बिक रहा 130 रूपये जोड़ा

विजय ने बताया कि इस बार सूप-डालिया की कीमत स्थिर है। सूप की कीमत अभी 130 रुपये जोड़ा बिक रहा है। जबकि डालिया 150 रुपये से 180 तक बिक रहा है। स्थानीय लोगों के द्वारा दीपावली के बाद सूप-डालिया को खरीदा जाता है।

ये भी पढ़े..

बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

Share Add as a preferred…

NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *