मोदी के 12 साल पूरे: सम्राट चौधरी का भावुक पत्र, बोले- PM मोदी ने बदल दी बिहार की तस्वीर

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक देश की कमान संभालते हुए एक नया राजनीतिक इतिहास रच दिया है। इसी अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बधाई दी और कहा कि मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में सड़क, पुल, रेलवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक विकास की ऐतिहासिक परियोजनाएं साकार हुई हैं।

“विकसित भारत के सपने को समृद्ध बिहार कर रहा साकार”

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि बिहार ज्ञान, संस्कृति और शिक्षा की ऐतिहासिक भूमि रही है। चाणक्य, आर्यभट्ट, नालंदा और विक्रमशिला जैसी गौरवशाली विरासत को पुनर्जीवित करने में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय की पुनर्स्थापना और नए परिसर का उद्घाटन बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर जताया आभार

सम्राट चौधरी ने पत्र में जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इससे पिछड़े, वंचित और गरीब वर्गों में सम्मान और गर्व की भावना मजबूत हुई है।

1.25 लाख करोड़ के पैकेज से बदली बिहार की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज ने बिहार के विकास को नई रफ्तार दी। सड़क, पुल, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन, मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट और बाढ़ नियंत्रण जैसी परियोजनाओं में केंद्र का बड़ा योगदान रहा है।

कोसी महासेतु से लेकर एक्सप्रेस-वे तक का जिक्र

पत्र में सम्राट चौधरी ने कोसी महासेतु, गांधी सेतु के जीर्णोद्धार, नए गंगा पुलों, विक्रमशिला सेतु के समानांतर नए पुल, पांच एक्सप्रेस-वे, वंदे भारत ट्रेन, पटना मेट्रो और हाई स्पीड रेल परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बिहार को अभूतपूर्व सौगातें दी हैं।

दरभंगा AIIMS, नए एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेजों का भी जिक्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि दरभंगा में दूसरे AIIMS का निर्माण, पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट का विकास, बिहटा एयरपोर्ट परियोजना और नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना बिहार की स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना को मजबूत बना रही है।

5 करोड़ लोगों को आयुष्मान, 1 करोड़ किसानों को PM किसान का लाभ

सम्राट चौधरी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से बिहार के करीब 5 करोड़ लोग जुड़े हैं, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लगभग 1 करोड़ किसान परिवारों को मिल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से राज्य के करीब 8 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ मोदी बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

10 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहकर पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं।

सम्राट चौधरी का संदेश: “मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत और समृद्ध बिहार का सपना जरूर होगा साकार”

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में शिक्षकों के लिए नई डिजिटल व्यवस्था, अब व्हाट्सएप चैनलों से होगी मेंटरिंग और शैक्षणिक निगरानी

    Share Add as a preferred…

    नोएडा से गुवाहाटी जा रहे कंटेनर से करोड़ों के मोबाइल गायब, अररिया में लावारिस मिला ट्रक; चालक और खलासी की तलाश तेज

    Share Add as a preferred…