गाजा में हो रही जंग, यह मुस्लिम देश मना रहा जश्न, दूसरे मुसलमान देश हुए नाराज

इजराइल और हमास की जंग और खतरनाक होती जा रही है। इस जंग में अब तक दोनों ओर के 9 हजार के करीब लोग मारे जा चुके हैं। इजराइली सेना गाजा पर हमास की कमर तोड़ने के लिए जमीनी हमले भी शुरू कर चुकी है।एक ओर दुनियाभर के मुसलमान फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम देश सऊदी अरब की राजधानी रियाद में जश्न शुरू हो चुका है।

रियाद में भव्य कल्चरल प्रोग्राम, मुस्लिम लोग कर रहे आलोचना

दरअसल, सऊदी अरब में रियाद सीजन की शुरुआत हो चुकी है। रियाद सीजन सऊदी अरब का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है। शनिवार को भव्य आयोजन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसमें दुनियाभर की मशहूर हस्तियों को अपनी परफॉर्मेंस के लिए इनवाइट किया गया है। सऊदी अरब में चल रहे इस जश्न पर कई देशों ने नाराजगी जताई है। इनमें भारत के मुस्लिम समुदाय के लोगों की नाराजगी भी शामिल है।

जश्न पर झूमा सऊदी अरब, दुनिया में हो रही आलोचना

दरअसल, शनिवार रात को इसका भव्य उद्घाटन हुआ। जिसमें दुनिया भर के सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। इस भव्य आयोजन में फेमस सिंगर शकीरा को भी निमंत्रण भेजा गया। सऊदी अरब में चल रहे इस जश्न पर दुनियाभर में आलोचना हो रही है। भारत में भी मुसलमान इससे नाराज हैं। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इसके लिए सऊदी अरब की आलोचना की है।

महबूबा मुफ्ती ने जताई नाराजगी, कही ये बात

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पोसट ‘एक्स’ पर लिखा है कि ‘जब दुनियाभर के लोग फिलिस्तीन में मौत और विनाश के चक्र पर शोक मना रहे हैं। वहीं सऊदी अरब की पवित्र भूमि में संगीत समारोह का आयाजन देखना निराशाजनक है। इस कठिन समय में हमारे विचार और हमारी संवेदनाएं, प्रार्थनाएं फिलिस्तीनी लोगों के साथ हैं।

इस तरह यूजर्स जता रहे नाराजगी

एक शख्स ने ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘ये दो तस्वीरें हैं, एक गाजा और एक रियाद की। गाजा में जहां मुसलमान अक्सा मस्जिद की रक्षा के लिए नरसंहार का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में सऊदी अरब के येहुद बिन सलमान शकीरा संग डांस कर रहे हैं, यह शर्म का विषय है।’

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 22 जुलाई 2026, बुधवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *