“विद्या की कसम, फायरिंग हुई थी”—खान सर के नए वीडियो ने विवाद को दिया नया मोड़

पटना में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर हुए कथित हमले और फायरिंग विवाद के बीच खान सर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह छात्रों को पढ़ाने के बजाय घटना से जुड़े CCTV फुटेज दिखाते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में खान सर दावा करते हैं कि 2 जून की रात कोचिंग सेंटर पर फायरिंग हुई थी। उन्होंने छात्रों के सामने किताब उठाकर कहा कि “विद्या की कसम खाकर कहता हूं, उस दिन फायरिंग हुई थी।” साथ ही उन्होंने कुछ संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भी सवाल उठाए।

खान सर ने आरोप लगाया कि कोचिंग सेंटर के एक गार्ड के साथ सड़क पर मारपीट की गई, लेकिन घटना का केवल एक पक्ष ही सामने लाया जा रहा है। उन्होंने CCTV फुटेज दिखाते हुए कहा कि मामले के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर अभी भी ध्यान नहीं दिया गया है।

क्लास के दौरान उन्होंने मीडिया कवरेज पर भी सवाल उठाए और कहा कि पूरी घटना को निष्पक्ष तरीके से नहीं दिखाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कोचिंग सेंटर पर कई राउंड फायरिंग हुई थी और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

इस दौरान खान सर ने कोचिंग फीस को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर खान ग्लोबल स्टडीज किसी कारण से बंद हो जाता है तो आने वाले समय में कई कोचिंग संस्थानों की फीस एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच सकती है। उनका कहना था कि उनकी संस्था कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से काम करती है।

वीडियो सामने आने के बाद यह बहस भी शुरू हो गई है कि क्या क्लासरूम का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए होना चाहिए या छात्रों को संस्थान से जुड़े विवादों की जानकारी देने के लिए भी किया जा सकता है।

गौरतलब है कि 2 जून को पटना के कदमकुआं स्थित कोचिंग सेंटर में मारपीट, पत्थरबाजी और हंगामे की घटना हुई थी। मामले में पुलिस जांच जारी है। पुलिस ने हथियार के साथ दिखाई दिए दो गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    ‘असफलता स्वीकार है, धोखा नहीं’— छात्र आंदोलन के बीच सचिन तेंदुलकर का बड़ा संदेश, बोले- मेहनत का सम्मान होना चाहिए

    Share Add as a preferred…