सुबह शाम ठंड, दिन में उमस; दिवाली – छठ में कैसा रहेगा बिहार का मौसम, जानें

राजधानी पटना सहित राज्य भर के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। सुबह और शाम ठंड का एहसास हो रहा है जबकि दिन में तीखी धूप होने से उमस की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच सर्दी की आहट शुरू हो गई है। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। शाम को ग्रामिण इलाकों में सिहरन की स्थिति बनी रहती है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य भर में सुबह में धुंध की स्थिति बनी हुई है। कोहरे के आगमन में अभी समय है। धीरे धीरे धुंध की सघनता बढ़ेगी। इस बीच सुबह और शाम में ठंड का एहसास क्रमिक रूप से बढ़ेगा। सोमवार को पटना सहित ना जिलों में न्यूनतम तापमान आंशिक रूप से नीचे आया जबकि 25 शहरों में अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई। पटना और गया के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई।

सुबह शाम ठंड, दिन में उमस; दिवाली – छठ में कैसा रहेगा बिहार का मौसम, जानें

अन्य जिलों में अररिया, वैशाली, मोतिहारी, गोपालगंज, पुपरी (सीतामढ़ी), जीरादेई (सीवान) में भी दशमलव अंकों में गिरावट आई। तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर दीपावली और छठ पर्व के दौरान इस साल लोगों को सर्दी का एहसास होगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगा पारा; नेपाल में बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *