शुभमन गिल का तूफानी शतक, गुजरात टाइटंस फाइनल में; वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार

Gujarat Titans ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफायर-2 मुकाबले में Rajasthan Royals को 7 विकेट से हराकर आईपीएल फाइनल में जगह बना ली है। अब 31 मई को गुजरात का मुकाबला Royal Challengers Bengaluru से होगा।

मुल्लांपुर में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214 रन बनाए। टीम के लिए युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 96 रन ठोक दिए। हालांकि वह शतक से सिर्फ 4 रन दूर रह गए।

वैभव ने अपनी पारी में चौकों और छक्कों की बारिश कर दी। उनके अलावा Ravindra Jadeja ने 35 गेंदों पर 45 रन बनाए, जबकि Donovan Ferreira ने आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों पर 38 रन जड़ दिए। फरेरा ने खासकर Rashid Khan के ओवर में जमकर रन बटोरे, जिससे राजस्थान का स्कोर 200 के पार पहुंचा।

शुभमन गिल और सुदर्शन ने उड़ाया राजस्थान का सपना

215 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। सलामी बल्लेबाज Shubman Gill और Sai Sudharsan ने शुरुआत से ही राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 167 रन जोड़कर मैच लगभग एकतरफा कर दिया। सुदर्शन ने 32 गेंदों पर 58 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने सिर्फ 53 गेंदों में 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

गुजरात टाइटंस ने 8 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बना ली। अब टीम की नजर दूसरी ट्रॉफी जीतने पर होगी।

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…