आरसीबी का धमाका: गुजरात टाइटंस को 92 रन से रौंदकर फाइनल में पहुंची बेंगलुरु

Royal Challengers Bengaluru ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में Gujarat Titans को 92 रनों से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

टॉस गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही गुजरात के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया।

विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 95 रन की साझेदारी कर डाली।

रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस इनिंग में 9 लंबे छक्के शामिल रहे और उन्होंने 281 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। लगातार विकेट गिरने के कारण टीम कभी मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी। राहुल तेवतिया ने जरूर 43 गेंदों में 68 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला। गुजरात की पूरी टीम 20 ओवर में 162 रन ही बना सकी।

आरसीबी की ओर से जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट झटके।

मैच में अपनी विस्फोटक कप्तानी पारी के लिए रजत पाटीदार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…