बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा याचिका समिति के अध्यक्ष बने

हाल ही में राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राज्यसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने 20 मई 2026 से प्रभावी रूप से याचिका समिति का पुनर्गठन किया है। समिति में कुल 10 सदस्यों को नामित किया गया है।

इन सदस्यों में हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रंगव्रा नारज़ारी और संदोश कुमार पी शामिल हैं।

इसके अलावा, एक अन्य अधिसूचना में बताया गया कि राज्यसभा सभापति ने डॉ. मेनका गुरुस्वामी को कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर गठित संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया है।

गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने 27 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के छह अन्य सांसदों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की संख्या घटकर केवल तीन रह गई।

बीजेपी में शामिल होने वाले अन्य सांसदों में संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी का नाम शामिल है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सभापति से इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग भी की थी।

  • ये भी पढ़े..

    ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से उजड़ गए तीन परिवार

    Share Add as a preferred…