इस राज्य में बड़ा सड़क हादसा, स्टेट रिजर्व पुलिस के जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 38 घायल

गुजरात में पंचमहल जिले के हालोल में सोमवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। राज्य रिजर्व पुलिस (SRP) के जवानों को ले जा रही एक बस पहाड़ी इलाके में पलट गई। इस हादसे में कम से कम 38 एसआरपी कर्मी घायल हो गए, जिनमें से 9 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रथम दृष्टया ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ढलान पर जाकर पलट गई।

ट्रेनिंग पूरी कर वापस लौट रहे थे जवान 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जवान पावागढ़ तलहटी में पहाड़ी क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने के बाद दाहोद लौट रहे थे तभी गंदगी भरी सड़क से बाहर निकलते समय, बस ढलान पर चली गई और ब्रेक फेल हो गए। इससे 50 जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जाकर गिर गई।

गंभीर चोटों वाले 9 जवान वडोदरा के अस्पताल में भर्ती

पुलिस निरीक्षक आर. ए.जडेजा ने कहा, ‘‘दुर्घटना के समय बस में 50 जवान सवार थे। उनमें से 38 जवान घायल हो गए और उन्हें हलोल के अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से 29 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, और गंभीर चोटों वाले नौ अन्य को आगे के इलाज के लिए वडोदरा के सयाजी हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।’’

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *