
Indian Premier League के मुकाबले में 15 मई को Lucknow Super Giants और Chennai Super Kings के बीच इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. टीम की जीत के हीरो रहे मिचेल मार्श, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया.
कार्तिक शर्मा और शिवम दुबे ने संभाली सीएसके की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और Sanju Samson 20 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं कप्तान Ruturaj Gaikwad ने 9 गेंदों में 13 रन बनाए.
नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए उर्विल पटेल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 7 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 71 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.
मध्यक्रम में Dewald Brevis ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि अंत में Shivam Dube ने 16 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
लखनऊ की ओर से Akash Maharaj Singh ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं Mohammed Shami और Shahbaz Ahmed को 1-1 सफलता मिली.
मार्श-इंग्लिस की शतकीय साझेदारी
188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श और Josh Inglis ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 135 रन की बड़ी साझेदारी कर मैच पूरी तरह लखनऊ के पक्ष में कर दिया.
मार्श ने केवल 38 गेंदों में 90 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. वहीं इंग्लिस ने 32 गेंदों में 36 रन का योगदान दिया.
इसके बाद Abdul Samad 3 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन Nicholas Pooran ने 17 गेंदों में नाबाद 32 रन और मुकुल चौधरी ने 10 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.
लखनऊ ने 16.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.


