पीएम मोदी की नसीहत का असर: बिहार में नेताओं के काफिले छोटे, नित्यानंद राय ने जारी की नई गाइडलाइन

Narendra Modi की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर अब बिहार की राजनीति में भी दिखने लगा है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में नेताओं और आम लोगों से कम से कम वाहनों के इस्तेमाल की अपील की थी, जिसके बाद कई नेताओं ने अपने काफिलों को छोटा करना शुरू कर दिया है।

पीएम मोदी की नसीहत का असर: बिहार में नेताओं के काफिले छोटे, नित्यानंद राय ने जारी की नई गाइडलाइन

इस दिशा में सबसे बड़ी पहल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Nityanand Rai ने की है। उन्होंने बिहार दौरे के दौरान सुरक्षा और स्वागत में लगने वाले वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्देश जारी किया है। 13 मई 2026 को जारी दो अलग-अलग पत्रों में उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके दौरे में केवल एक सीआरपीएफ और एक राज्य पुलिस वाहन ही लगाया जाए। जिला और थाना स्तर पर अतिरिक्त वाहनों के इस्तेमाल से बचने को कहा गया है।

इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है। पार्टी कार्यक्रमों और स्वागत समारोहों में लंबा वाहन काफिला लगाने से बचने की अपील की गई है। संदेश साफ है कि नेताओं का स्वागत सादगी से हो और ईंधन की बचत की जाए।

पीएम मोदी की नसीहत का असर: बिहार में नेताओं के काफिले छोटे, नित्यानंद राय ने जारी की नई गाइडलाइन

Samrat Choudhary ने भी इस अपील को अमल में लाना शुरू कर दिया है। पहले जहां उनके काफिले में 15 से 20 गाड़ियां रहती थीं, वहीं अब वे केवल तीन गाड़ियों के साथ सफर कर रहे हैं। इनमें एक मुख्यमंत्री की और दो सुरक्षा कर्मियों की गाड़ियां शामिल हैं।

भाजपा प्रवक्ता Prem Ranjan Patel ने कहा कि प्रधानमंत्री की सलाह का पालन पार्टी नेता और कार्यकर्ता दोनों कर रहे हैं। वहीं अर्थशास्त्री Vidyarthi Vikas का मानना है कि वैश्विक तेल संकट के दौर में ईंधन की बचत देश की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी है।

राजनीतिक गलियारों में इस पहल को वीआईपी संस्कृति में बदलाव और सादगी की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर वायरल रीलों को लेकर प्रशासन सख्त, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…