दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग, 9 लोगों की मौत – जांच जारी

विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक इमारत में लगी भीषण आग में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन कूलिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बचाव कार्य अभी भी जारी है। फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचाए गए और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीम ने घने धुएं के बीच से 12 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी फटने के बाद आग लगी, जो तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गई।

जब आग तीसरी मंजिल तक पहुंची, तो वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, क्योंकि शव बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी; बेतिया की घटना चर्चा में

    Share Add as a preferred…

    ट्रेन में वेटिंग टिकट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! चलती ट्रेन में मिलेगी खाली सीट की ऑनलाइन बुकिंग, रेलवे ला रहा नई व्यवस्था

    Share Add as a preferred…