गया जंक्शन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों का रूट बदला, राजधानी अब प्लेटफॉर्म-2 से चलेगी

गया जंक्शन पर रेलवे प्रशासन ने सोमवार से 16 मई तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लागू कर दिया है। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर रेल ट्रैक के पुनर्निर्माण और तकनीकी उन्नयन का कार्य किया जाएगा। इस वजह से कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मेगा ब्लॉक 27 अप्रैल से 16 मई तक प्रभावी रहेगा, जबकि कार्य की शुरुआत 26 अप्रैल की रात 12 बजे से ही कर दी गई थी। इस अवधि में प्लेटफॉर्म-1 और उससे जुड़ी रेल लाइन पर व्यापक मरम्मत और अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा, जिससे भविष्य में ट्रेनों की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था बेहतर होगी।

प्लेटफॉर्म-1 से संचालित होने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत कई प्रीमियम ट्रेनों को अब प्लेटफॉर्म संख्या-2 से चलाया जाएगा। इनमें तेजस राजधानी, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी, रांची-नई दिल्ली राजधानी, सियालदह राजधानी, जोधपुर एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस और कोलकाता राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म-2 पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

मेगा ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है, जिसके कारण वे गया जंक्शन से होकर नहीं गुजरेंगी।

03253 (पटना-चोपन टीओडी) : 27 अप्रैल से 16 मई तक डायवर्ट रहेगी

03254 (चोपन-पटना टीओडी) : 29 अप्रैल से 14 मई तक वैकल्पिक मार्ग से चलेगी

03255 (चोपन-पटना टीओडी) : 1 मई से 14 मई तक बदले हुए रूट से संचालित होगी

इसके अलावा 15619 (गया-कामाख्या एक्सप्रेस) 28 अप्रैल से 16 मई तक मानपुर जंक्शन से चलेगी, जबकि 15620 (कामाख्या-गया एक्सप्रेस) 27 अप्रैल से 16 मई तक गया स्टेशन के बजाय मानपुर जंक्शन तक ही सीमित रहेगी।

इस बदलाव के चलते गया के यात्रियों को मानपुर तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…