भागलपुर:डेंगू के संदिग्ध मरीज की मायागंज अस्पताल में मौत

भागलपुर | डेंगू के संदिग्ध मरीज की गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। खरीक निवासी जयकिशोर साह की 18 साल की पुत्री कोमल कुमारी को मायागंज अस्पताल में डॉ. राजकमल चौधरी की यूनिट में भर्ती कराया गया था। युवती का डेंगू एलीजा जांच के लिए सैंपल लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। यूनिट इंचार्ज डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि कोमल पहले से ही थैलेसीमिया की बीमारी से ग्रसित थी। वह एनएस 1 एजी एंटीजन किट जांच में डेंगू पॉजिटिव मिली। जब उसके सेहत थोड़ी और खराब हो गई तो जांच में पता चला कि उसे पीलिया के साथ-साथ एएलएफ यानी एक्यूट लीवर फेल्योर की भी बीमारी है। नब्ज ढूंढने पर भी नहीं मिल रही थी।

  • ये भी पढ़े..

    आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत, भागलपुर में मृतकों के आश्रितों को मिली चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेज, आयुक्त ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा, एक सप्ताह में लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *