IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 14 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस हाई-स्कोरिंग मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया और अंत में 1 रन से जीत दर्ज की।

गुजरात टाइटंस ने खड़ा किया 210 रन का विशाल स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत ठीक-ठाक रही। साई सुदर्शन 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने पारी को संभाला और शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की।

शुभमन गिल ने 45 गेंदों में 70 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं, जोस बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े।

लोअर मिडिल ऑर्डर में वॉशिंगटन सुंदर ने तेज़तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 55 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इन पारियों की बदौलत गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

केएल राहुल की शानदार पारी गई बेकार

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पाथुम निसांका और केएल राहुल ने मजबूत शुरुआत दिलाई। निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 52 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

हालांकि, मध्यक्रम में नितीश राणा (5 रन) और समीर रिजवी (0) कुछ खास योगदान नहीं दे सके।

आखिरी गेंद पर पलटा मैच

मैच का रोमांच आखिरी गेंद तक बना रहा। दिल्ली को जीत के लिए अंतिम गेंद पर 2 रन की जरूरत थी, लेकिन क्रीज पर मौजूद डेविड मिलर रन बनाने में नाकाम रहे। इसी के साथ गुजरात टाइटंस ने 1 रन से रोमांचक जीत हासिल कर ली।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी।


 

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…