विश्व स्वास्थ्य दिवस: पटना के बापू टॉवर में युवाओं को HIV/एड्स के प्रति किया गया जागरूक, 350 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

पटना, 07 अप्रैल। के अवसर पर राजधानी पटना के बापू टॉवर में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और आमजन को HIV/एड्स संक्रमण से जुड़ी जानकारी, बचाव और भ्रांतियों के प्रति सचेत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर तय 95:95:95 लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में जागरूकता बढ़ाना था।

युवाओं को बनाया गया बदलाव का माध्यम

कार्यक्रम का आयोजन की ओर से किया गया, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में बीडी कॉलेज, पटना की प्राचार्य उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रेड रिबन क्लब जैसे मंच युवाओं को HIV/एड्स के प्रति जागरूक करने में बेहद प्रभावी साबित हो रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करें और जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी बात कही।

HIV के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की अहम भूमिका

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परियोजना निदेशक ने कहा कि HIV/एड्स की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राज्य स्तर पर लगातार योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे समाज तक सही संदेश पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, नियमित HIV जांच कराने और जागरूकता फैलाने की अपील की।

स्किट और प्रस्तुतियों के जरिए दिया गया संदेश

कार्यक्रम के दौरान 25 शिक्षण संस्थानों के करीब 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने HIV/एड्स जागरूकता विषय पर अपने विचार साझा किए और नाटक (स्किट) के माध्यम से समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया।

स्किट के जरिए यह बताया गया कि HIV/एड्स छूने, साथ रहने या सामान्य सामाजिक संपर्क से नहीं फैलता, बल्कि इसके संक्रमण के स्पष्ट वैज्ञानिक कारण होते हैं। इस तरह की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई।

भ्रांतियों को दूर करने पर जोर

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि HIV/एड्स को लेकर समाज में आज भी कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना बेहद जरूरी है।

लोगों को नियमित जांच कराने, सुरक्षित व्यवहार अपनाने और संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने की सलाह दी गई।

अधिकारियों की मौजूदगी और सहयोग

इस आयोजन में समिति के संयुक्त निदेशक , सहायक निदेशक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

बीडी कॉलेज, पटना के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…