आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा को बताया काल्पनिक, हिंदू संगठन भड़के

रोहतास जिले के डेहरी से आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने मां दुर्गा के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए उन्हें काल्पनिक करार दिया है। साथ ही खुद को महिषासुर का वंशज भी बताया है। आरजेडी विधायक की मां दुर्गा को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से हंगामा मच गया है। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठन भड़क गए हैं और विधायक का विरोध कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक डेहरी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने एक इंटरव्यू में मां दुर्गा को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दुर्गा काल्पनिक हैं। मां दुर्गा जैसी कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर देश में 33 करोड़ देवी-देवता हैं तो भारत गुलाम हुआ तब ब्रिटिशर्स का संहार क्यों नहीं किया। तब मां दुर्गा क्या कर रही थीं। कहते हैं कि मां दुर्गा ने महिषासुर की करोड़ों की सेना का संहार किया तो मुट्ठी भर अंग्रेजों का क्यों नहीं किया था।

डेहरी में विधायक फतेह बहादुर सिंह के बयान को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। गुरुवार को उनका पुतला दहन किया गया। लोगों का कहना है कि यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में विधायक ने धर्म विशेष पर विवादित टिप्पणी की है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। किसी की आस्था पर गलत बयानबाजी करना न्यायोचित नहीं है। प्रदर्शन में बीजेपी, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के लोग शामिल हुए। डेहरी में आक्रोशित कार्यकर्ता पूर्व भाजपा विधायक सत्यनारायण यादव नेतृत्व में हनुमान मंदिर से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए थाना चौक पहुंचे। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।

  • ये भी पढ़े..

    पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन: चिराग पासवान बोले- ‘ऐसा कानून बनेगा कि अपराधी सौ बार सोचेंगे’

    Share Add as a preferred…

    ‘मन की बात’ में गूंजी बिहार की मिसाल: सीतामढ़ी की वेस्ट-टू-वेल्थ पहल की प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया आभार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *