अंपायरिंग पर उठा सवाल: अभिषेक शर्मा का विवादित आउट, रीप्ले के बावजूद दिया गया फैसला

Indian Premier League 2026 के छठे मुकाबले में Sunrisers Hyderabad के बल्लेबाज Abhishek Sharma का विकेट बड़ा विवाद बन गया। Kolkata Knight Riders के खिलाफ खेले गए इस मैच में थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े हो गए हैं।

कैच सही था या नहीं?

पारी के 9वें ओवर में Varun Chakravarthy ने बाउंड्री लाइन के पास अभिषेक शर्मा का कैच लपका।
हालांकि, रीप्ले में साफ संकेत मिल रहे थे कि गेंद कैच से पहले जमीन को छू सकती थी। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने सीमित एंगल देखने के बाद बल्लेबाज को आउट करार दे दिया।

इस फैसले से हैदराबाद के खेमे और फैंस में नाराजगी देखी गई। अभिषेक ने आउट होने से पहले 21 गेंदों में 48 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

लगातार दूसरा विवाद

यह इस सीजन में Sunrisers Hyderabad से जुड़ा दूसरा विवादित फैसला है।
पहले मुकाबले में Heinrich Klaasen का कैच भी सवालों के घेरे में आया था, जब Phil Salt द्वारा लिया गया कैच संदिग्ध नजर आया था।

अंपायरिंग पर उठे सवाल

लगातार विवादित फैसलों के बाद एक बार फिर थर्ड अंपायरिंग की पारदर्शिता और तकनीक के इस्तेमाल पर बहस तेज हो गई है।
फैंस और एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे अहम मैचों में सभी एंगल्स को ध्यान से देखकर ही फैसला लिया जाना चाहिए।

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…