भागलपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शराब के नशे में खेत में मिला था बेसुध

भागलपुर, कहलगांव: जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर भादेव गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुभाष कुमार राम (पिता – रामविलास राम) के रूप में हुई है।

दो महीने बाद लौटा था घर

परिजनों के अनुसार, सुभाष करीब दो महीने बाद शनिवार को घर लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले ही वह गांव के पास एक खेत में संदिग्ध हालत में गिरा हुआ मिला। एक स्थानीय बच्चे ने उसे बेसुध अवस्था में देखकर तुरंत परिवार को सूचना दी।

शराब के नशे में था युवक

भागलपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शराब के नशे में खेत में मिला था बेसुध

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि सुभाष पूरी तरह बदहवास था और उसके शरीर से शराब की तेज गंध आ रही थी। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान मौत

डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देर रात करीब 1:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पारिवारिक विवाद की भी चर्चा

मामले में पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है। मृतक के साले के अनुसार, सुभाष की शादी वर्ष 2019 में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। आरोप है कि उसे ससुराल में सम्मान नहीं मिल रहा था, जिसके कारण वह अलग रह रही थी।

पुलिस करेगी जांच

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटने की तैयारी में है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत अत्यधिक शराब सेवन से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    रोहतास में बड़ा सड़क हादसा: पुलिस जवानों से भरी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 12 से अधिक महिला-पुरुष जवान घायल

    Share Add as a preferred…

    बेऊर जेल में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन! अधीक्षक नीरज कुमार झा निलंबित, कई अधिकारियों पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

    Share Add as a preferred…