रामनवमी पर पटना का महावीर मंदिर बना श्रद्धा और उल्लास का केंद्र, लाखों भक्त हुए शामिल

पटना: पटना में महावीर मंदिर पर रामनवमी के अवसर पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर के बाहर लगीं, जो सुबह तक कई किलोमीटर तक फैल गईं। सुबह 3 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, भक्तों ने भगवान के दर्शन किए और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।


करीब चार लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

मंदिर प्रबंधन समिति ने रामनवमी के इस अवसर पर व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बार करीब 24 हजार किलो नैवेद्यम प्रसाद की व्यवस्था की गई है, जो मंदिर की पहचान और विशेषता मानी जाती है।

रामनवमी पर पटना का महावीर मंदिर बना श्रद्धा और उल्लास का केंद्र, लाखों भक्त हुए शामिल

“प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु इस प्रसाद को प्राप्त करने के लिए उत्सुक रहते हैं। इस बार लगभग चार लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है।” – मंदिर प्रशासन


भीड़ और सुरक्षा व्यवस्थाएं

भक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पटना जिला प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवकों की टीम पूरी तरह मुस्तैद है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। कतारों को व्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और मेडिकल टीम व एम्बुलेंस भी तैनात हैं।


क्या बोले मंदिर न्यास समिति के सचिव?

सायन कुणाल ने बताया:

“आधी रात से ही श्रद्धालुओं की निरंतर भीड़ आ रही है। दर्शन के लिए सभी भक्तों को पर्याप्त समय दिया जा रहा है। हमलोगों ने सुरक्षा, प्रसाद वितरण और सभी व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालु उत्साहित हैं और आस्था के इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।”


दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

रामनवमी के इस पावन अवसर पर पटना के महावीर मंदिर में दूर-दराज के जिलों और अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और राम नाम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बन गया।

मंदिर इस मौके पर आस्था, विश्वास और श्रद्धा का केंद्र बन गया, जहां हर भक्त भगवान के दर्शन कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना कर रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बढ़ा सियासी बवाल, बिलौटी गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया गया प्रतीकात्मक श्राद्ध

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…