कटिहार में DSP के बॉडीगार्ड ने खुद को मारी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार विशेष सशस्त्र बल-7 के जवान ने खुद को गोली मार ली है. आनन-फानन में पीड़ित को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. जहां पीड़ित की हालत नाजुक बतायी जा रही हैं. फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं।

दरअसल पूरा मामला जिले के सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी का है. जहां बिहार विशेष सशस्त्र बल-7 के जवान दीपक कुमार ने खुद को सरकारी पिस्टल से गोली मार ली है. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े आए. जवान खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा था उसने अपने सीने में गोली मारी थी।

स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित जवान को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल की जांच की हैं और पीड़ित की सरकारी पिस्टल जप्त कर ली गयी है. जिस जगह घटना हुई हैं वो काफी खाली जगह है. इसलिये ठीक से कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन पहली नजर में मामला खुदकुशी का नजर आ रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर बवाल: राजधानी एक्सप्रेस के आगे ट्रैक पर उतरे परीक्षार्थी, सरकार और रेलवे के खिलाफ नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    कटिहार में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव; प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *