बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने खरीदी इतनी महंगी कार, कीमत जान आप भी हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी अदाओं और एक्टिंग दोनों से फैंस को दीवाना बनाने में कामयाब रहती हैं। एक्ट्रेस को लोग काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी लाइफ अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने फैंस संग एक और खुशखबरी साझा की है। एक्ट्रेस ने अपनी लग्जरी गाड़ियों की लिस्ट में एक नई गाड़ी एड की है। एक्ट्रेस पहले से महंगी गाड़ियों की शौकीन हैं और उनके पास बीएमडब्लू और मर्सडीज जैसी कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। अब एक्ट्रेस ने इस लिस्ट में अपनी नई खरीद से चार-चांद लगा दिए हैं।

श्रद्धा ने खरीदी महंगी कार

श्रद्धा कपूर ने Lamborghini Huracan Tecnica खरीदी है, जिसकी कीमत चार करोड़ रुपये है।  लाल रंग की उनकी इस स्वैंकी कार की उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो कार के आगे बैठी नजर आ रही हैं। उनका लुक काफी सिंपल और क्लासिक है। उन्होंने ब्लॉक प्रिंट वाला सिंपल सूट कैरी किया है। ट्रेडिशनल इंडियन अवतार में एक्ट्रेस लोगों का दिल जीत रही हैं। वैसे एक्ट्रेस की कार इतनी महंगी है कि इतने में कई सामान्य फ्लैट खरीदे जा सकते हैं।

महंगी गाड़ियों के शौकीन है बॉलीवुड सितारे

वैसे बॉलीवुड में नई गाड़ियां घर लाने की धूम मची हुई है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद आलिया भट्ट के घर भी नवरात्री की शुरुआत के साथ ही नई गाड़ी आई थी। उससे कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस के पति रणबीर कपूर ने भी नई गाड़ी खरीदी थी। बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे महंगी लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। ठीक उन्हीं सितारों की तरह ही श्रद्धा ने भी गाड़ियों के लिए अपना प्यार Lamborghini Huracan Tecnica खरीद कर जाहिर किया है।

इस फिल्म में आएंगी नजर

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की इस कार को देखने के बाद उनके फैंस कापी एक्साइटेड हैं। फैंस एक्ट्रेस को इस महंगी खरीद की बधाई दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर के फैंस को एक्ट्रेस का ये सेल्फ गिफ्ट काफी पसंद आ रहा है। वैसे एक्ट्रेस के काम पर नजर डालें तो एक्ट्रेस आखिरी बार ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थीं। जल्द ही एक्ट्रेस ‘स्त्री 2’ में अपने को-स्टार्स पंकज त्रिपाछी और राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

  • ये भी पढ़े..

    PM मोदी के ऐलान से नहीं मानी CJP, बोली- ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    PM मोदी के पेपर लीक वाले ट्वीट पर सियासी संग्राम तेज, विपक्ष बोला- ‘घोषणा नहीं, जवाबदेही और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *