अभिनेत्री अदा शर्मा के बाद अब सनी लियोनी संग रैप का तड़का लगाएंगे ये IAS अधिकारी; अदा शर्मा के साथ वायरल हुआ था वीडियो

उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अभिषेक सिंह, जो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। एक्टिंग और बॉलीवुड में एंट्री कर के हर पार्टी में छाए रहने वाले आईएएस अभिषेक सिंह जल्द ही सनी लियोनी के साथ काम करते नजर आने वाले हैं। इस बार अभिषेक एक्टिंग नहीं, बल्कि खुद रैप गाते दिखेंगे। उनका अनोखा अंदाज पहली बार देखने को मिलेगा। इससे पहले वो कई गानों और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं, लेकिन उनका रैप वाला स्वैग पहली बार दिखेगा और इसकी जानकारी भी उन्होंने खुद ही फैंस संग साझा की है।

अभिषेक करेंगे सनी लियोनी संग रैप

IAS अभिषेक सिंह ने सनी लियोनी संग अपनी एक वीडियो एक्स अकाउंट पर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। ‘जौनपुर के मेरे सभी भाइयों, बहनों और बुजुर्गों, कितना शुभ दिन है! हमने अभी-अभी अपने पहले रैप गाने का वीडियो शूट पूरा किया है, जिसे मैंने खुद गाया है…’मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं’ सनी की मौजूदगी ने वीडियो में ग्लैमर और जान डाल दी है। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगा। मेरे प्रिय मित्र और सह-कलाकार सनी लियोनी। सभी को नवरात्रि और दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!! आप सभी से जल्दी ही मुलाकात होगी।’

अदा शर्मा के साथ वायरल हुआ था वीडियो

बता दें, इस महीने यानी अक्टूबर की 21 तारीख को आईएएस अभिषेक सिंह का एक और म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ। उस वीडियो में अभिषेक के साथ ‘द केरल स्टोरी’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा नजर आई थीं। इसका एक वीडियो अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया था, जिसमें वो अभिषेक को रिक्शे पर बैठाकर रिक्शा चलाती नजर आई थीं। उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। अदा और अभिषेक इस वीडियो में काफी मस्ती करते दिख रहे थे। इससे पहले अभिषेक ने जौनपुर में गणपति उत्सव भी रखा था, जहां बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इनमें सुनील शेट्टी और हनी सिंह भी शामिल थे।

वेब सीरीज में भी किया काम

अभिषेक जुबिन नौटियाल के म्यूजिक एलबम में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा भी वो कई गानों में नजर आए है। वो मनीष मल्होत्रा के लिए बतौर मॉडल भी दिख चुके हैं। बॉलीवुड में इनकी अच्छी पैठ है और हर पार्टी में ये नजर आते हैं। सिर्फ यही नहीं, आईएएस अभिषेक सिंह ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेबसीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के दूसरे सीजन में अहम भूमिका भी निभाई है। आईएएस अभिषेक फेमस आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल के पति हैं।

इस वजह से हुए थे सस्पेंड

बता दें, आईएएस अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। अभिषेक सिंह सिर्फ सरकारी नौकरी  की वजह से नहीं जाने जाते, बल्कि उनकी पहचान एक एक्टर और मॉडल के रूप में की जाती है। गुजरात चुनाव के दौरान अपनी कार के साथ फोटो शेयर करने की वजह से उन्हें प्रेक्षक के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से वो छुट्टी लिए बिना गायब थे। इसी सिलसिले में योगी सरकार ने इन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। कोई जवाब न देने के बाद इन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। अब कुछ दिनों पहले ही अभिषेक ने रिजाइन दे दिया। उत्तर प्रदेश कैडर अभिषेक का मूल कैडर था। इसमें वापसी करने से पहले वो दिल्ली कैडर में थे, वहां भी उन्हें सस्पेंड किया गया था।

  • Related Posts

    T20 WC 2026: वानखेड़े में ‘महायुद्ध’! इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत को दी पहले बल्लेबाजी की चुनौती; सूर्या के ‘शूरवीर’ तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    “लाठियां खाईं, संघर्ष किया… अब देश को मिलेगा लाभ”— नीतीश के राज्यसभा जाने पर भावुक हुए अश्विनी चौबे; बधाई देते हुए साझा किए पुराने संस्मरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *