रावण दहन का राख बना सकता है आपको धनवान, माता लक्ष्मी हो सकती है हमेशा के लिए खुश; बस करना होगा ये काम

24 अक्टूबर यानी की आज पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ दशहरे का त्योहार मनाया जायेगा। पुराणों के अनुसार रावण पर भगवान श्री राम की जीत के उपलक्ष्य में विजयदशमी का ये त्योहार मनाया जाता है। विजयदशमी साल की तीन सबसे शुभ तिथियों में से एक है। रावण का पुतला जलाने के बाद यह त्यौहार पूरी तरह से संपन्न होता है।  लेकिन क्या आप जानते हैं रावण का पुतला जलाने से सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत ही नहीं होती। बल्कि इसके पुतले का राख भी बेहद चमत्कारिक होती है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका राख कंगाल से कंगाल व्यक्ति को धनवान बनाने में असरदार है।  वो कैसे चलिए हम आपको इस लेख के माध्यम से बताते हैं।

राख बनाएगा आपको धनवान

रावण दहन के दूसरे दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर रावण दहन की थोड़ी-सी राख को किसी कागज में रखकर अपने घर लेकर आएं।  लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि राख वहीँ से उठाएं जहाँ पर पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ रावण का दहन किया गया हो।

  • बुरी शक्तियों का होगा नाश

दशहरा के दिन श्री गणेश और धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा करें।  उसके बाद रावण दहन की राख को आप अपने घर लाकर तिजोरी में रख दें।  यह राख आपको कभी कंगाल नहीं होने देगी। राख का यह टोटका आपको बुरी शक्तियों से भी बचाएगा। आपके घर से नेगेटिव चीज़ें दूर रहेगीं और घर में सदा सकारात्मक ऊर्जा का निवास होगा।

  • व्यापार में होगा मुनाफा

रावण के दहन का राख आपके घर की न केवल बुरी शक्तियों पर प्रभ्कारी है।  बल्कि यह आपके बिजनेस में भी काफी फायदेमंद साबित होगा। दशहरे के बाद एक नारियल में सवा मीटर पीले रंग के कपड़े में लपेटकर,उसमे थोड़ी सी राख लें और फिर से जनेऊ से बांध दें।  उसके बाद सवा पाव मिष्ठान किसी राम मंदिर में अर्पित कर दें।  इससे आपका घाटे में चल रहा व्यापार मुनाफे में बदल जायेगा।

  • धन से भरी रहेगी तिजोरी

दशहरे के बाद एक नारियल पलें और उस पर दहन की राख पोतें। अब उस नारियल को तिजोरी में रख दें।  रात के समय इस नारियल कोकिसी मंदिर में रख आएं।  ऐसा करते समय भगवान राम, आपकी सारी गरीबी हर लेंगे और आपकी तिजोरी में सदा माँ लक्ष्मी का वास होगा

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *