युद्ध के बीच कांपी धरती: ईरान के फारस प्रांत में फिर आया भूकंप, तीसरी बार हिले लोग

ईरान के फारस प्रांत से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज सुबह फिरोजाबाद शहर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई है।

खास बात यह है कि मध्य-पूर्व में जारी तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच यह हाल के दिनों में ईरान में आने वाला तीसरा भूकंप है, जिसने स्थानीय प्रशासन और वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले 7 मार्च को भी देश के एक अन्य हिस्से में झटके महसूस किए गए थे।


सुबह 8:31 बजे आया भूकंप, कम गहराई से बढ़ा असर

ईरानी मीडिया और भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 8:31 बजे आया। इसकी गहराई जमीन के अंदर लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

कम गहराई पर आने की वजह से झटके ज्यादा तीव्रता से महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र फिरोजाबाद शहर के पास था, जिससे आसपास के इलाकों में कंपन महसूस हुआ। कई पुरानी इमारतों में हलचल देखी गई और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।


युद्ध जैसे हालात के बीच बढ़ी चिंता

यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब पूरे क्षेत्र में तनाव और सैन्य गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। युद्ध जैसे हालात के बीच लगातार आ रहे भूकंपों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें प्रभावित इलाकों में स्थिति का जायजा ले रही हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार आ रहे भूकंपीय झटकों पर नजर रखना जरूरी है, ताकि किसी संभावित बड़े खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

  • Related Posts

    बिहार में अब LPG का ‘वेटिंग गेम’ खत्म! डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा फैसला—24 घंटे में मिलेगा PNG कनेक्शन; नगर निकायों की मनमानी पर लगा ‘डिजिटल ब्रेक’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पाक-अफगान सीमा पर बढ़ा तनाव: पाकिस्तान ने भारत पर लगाए तालिबान को ड्रोन देने के गंभीर आरोप, तालिबान लीडर का सख्त संदेश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading