वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने कतर की एलएनजी सुविधा पर फिर हमला किया, तो अमेरिका पूरे साउथ पार्स गैसफील्ड को “ऐसी शक्ति से नष्ट कर देगा, जैसी तेहरान ने कभी नहीं देखी होगी।”
ट्रंप ने इजरायल के हालिया साउथ पार्स हमले से खुद को अलग रखते हुए कहा कि ईरान की जवाबी कार्रवाई अन्यायपूर्ण थी। उन्होंने अमेरिकी सैन्य ताकत का गुणगान करते हुए कहा कि अमेरिका सिर्फ दो सेकंड में किसी भी युद्ध को समाप्त कर सकता है।
“हमारे पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है”
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हमारे पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है। हमारे हथियार बेहतरीन हैं। हाल ही में एक रात में 114 रॉकेट्स एक स्थान पर छोड़े गए, लेकिन हमारी सुरक्षा प्रणाली ने सभी को नाकाम कर दिया। यह अद्भुत है। हम टॉप पर बने रहने के लिए थोड़ा खर्च करने को तैयार हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को तेल और गैस क्षेत्रों पर हमले न करने की सलाह दी गई थी। ट्रंप ने स्पष्ट किया, “मैंने उनसे कहा था, ऐसा मत करो। हमने चर्चा नहीं की, हम स्वतंत्र हैं, लेकिन समन्वय है। कभी-कभी वे कुछ कर देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।”
ईरान को कड़ा संदेश
ट्रंप ने इजरायल के साउथ पार्स हमले को “गुस्से में किया गया रीटेलिएट” करार दिया और बताया कि अमेरिका को इसकी पहले से जानकारी नहीं थी और कतर का कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर ईरान निर्दोष कतर पर फिर हमला करता है, तो अमेरिका इजरायल के सहयोग के बिना भी पूरे क्षेत्र को नष्ट कर देगा।
राष्ट्रपति ने अमेरिकी उपकरणों की तारीफ की, जिन्होंने ईरानी हमलों को नाकाम किया। उनका बयान खाड़ी युद्ध और ऊर्जा सुविधाओं की सुरक्षा के संदर्भ में आया है।


