LPG सप्लाई को लेकर सरकार का बयान: घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति नियंत्रण में

देश में बीते कुछ दिनों से LPG गैस की सप्लाई को लेकर सामने आ रही दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा है कि देश में कच्चे तेल की उपलब्धता और रिफाइनरी संचालन पूरी तरह सामान्य है।

उन्होंने बताया कि रिटेल पेट्रोल पंपों पर तेल की कोई कमी नहीं है और सभी आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। इसके अलावा, घरेलू PNG और ट्रांसपोर्ट के लिए CNG की सप्लाई भी 100% सुनिश्चित है और इसमें किसी तरह की कटौती नहीं की गई है।


कमर्शियल उपभोक्ताओं से CNG अपनाने की अपील

सरकार ने कमर्शियल LPG उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि जहां संभव हो, वे LPG के बजाय CNG का इस्तेमाल करें। इस दिशा में कई कंपनियों ने इंसेंटिव देने की भी घोषणा की है।

सुजाता शर्मा के मुताबिक, भारत सरकार ने उन राज्यों को 10% अधिक कमर्शियल LPG देने का आश्वासन दिया है जो PNG नेटवर्क के विस्तार में सहयोग कर रहे हैं। इन प्रयासों के चलते पिछले दो हफ्तों में करीब 1.25 लाख नए घरेलू, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कनेक्शन जारी किए गए हैं। वहीं, पिछले तीन दिनों में 5,600 से अधिक LPG उपभोक्ता PNG से जुड़ चुके हैं।


युद्ध के बीच भी सप्लाई बनी हुई है स्थिर

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात और जारी युद्ध के कारण LPG की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और इसे “चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में” बताया। हालांकि, किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर स्तर पर गैस की कमी की रिपोर्ट नहीं है।


ऑनलाइन बुकिंग बढ़ी, डिलीवरी सामान्य

सरकार के अनुसार, LPG की ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंच गई है। वहीं, लगभग 83% सिलेंडर डिलीवरी ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ के जरिए की जा रही हैं।

घबराहट में की जाने वाली बुकिंग में भी कमी आई है। हाल ही में एक दिन में करीब 57,000 रिफिल बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य रूप से जारी है।


राज्यों को अतिरिक्त आवंटन

सरकार ने बताया कि लगभग 17 राज्य सरकारों ने कमर्शियल LPG के अतिरिक्त आवंटन के आदेश जारी किए हैं और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को सप्लाई सुनिश्चित कर दी गई है।

इसके अलावा, करीब 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अतिरिक्त केरोसिन आवंटन के आदेश भी जारी किए हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    NEET पेपर लीक पर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, अभिजीत दीपके बोले- 5 दिन में इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान

    Share Add as a preferred…

    खान सर नहीं करेंगे सरेंडर! वकील का बड़ा बयान, अब अग्रिम जमानत की तैयारी

    Share Add as a preferred…