बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लोन डिफॉल्टर्स के खिलाफ प्रशासन सख्त, 500 से अधिक छात्रों की पहचान

शेखपुरा, बिहार: शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने वाली स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन लेने वाले डिफॉल्टर छात्रों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले में 500 से अधिक ऐसे छात्रों की पहचान की गई है, जिन्होंने लंबे समय से लोन की राशि जमा नहीं की।

504 छात्र-छात्राएं डिफॉल्टर

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (वित्त विभाग) के अनुसार कुल 504 छात्र-छात्राओं को डिफॉल्टर के रूप में चिह्नित किया गया है। इनमें से 214 छात्रों के खिलाफ अब तक सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जा चुका है। विभाग की कार्रवाई के बाद अब तक करीब 40 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूली भी की जा चुकी है।

कुल बकाया 10 करोड़ रुपये से अधिक

असिस्टेंट मैनेजर अमृता पासवान ने बताया कि 504 चिह्नित छात्रों पर कुल बकाया 10 करोड़ रुपये से अधिक है। बकाया वसूली के लिए विभाग द्वारा चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई जारी है।

“कई मामलों में दलालों द्वारा विद्यार्थियों को गुमराह किया जाता है कि नौकरी नहीं मिलने पर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन वापस नहीं करना पड़ेगा। जबकि यह पूरी तरह गलत जानकारी है। सरकार केवल पढ़ाई के लिए लोन देती है, केवल ब्याज में छूट दी जाती है, लेकिन मूलधन की राशि विद्यार्थियों को ही चुकानी होती है।” – अमृता पासवान, असिस्टेंट मैनेजर, वित्त निगम, बिहार

लोन चुकाने की समय सीमा

विभाग के अनुसार, दो लाख रुपये तक का लोन लेने वाले छात्रों को सात वर्षों के भीतर और चार लाख रुपये तक का लोन लेने वालों को दस वर्षों के भीतर किस्तों के माध्यम से राशि चुकानी होती है। इसके बावजूद कई छात्र लंबित हैं, जिससे प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़ रही है।

छात्र-छात्राओं में हड़कंप

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो छात्र समय पर बकाया राशि का भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सर्टिफिकेट केस दर्ज होने के बाद अब छात्रों में हड़कंप मचा हुआ है और कई छात्रों ने ऋण वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


 

  • Related Posts

    हज भवन में ‘अमन-चैन’ की दुआ! जदयू की दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए CM नीतीश; रोजेदारों संग मांगी बिहार की खुशहाली

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, 441 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading